Advertisement

banner image

Facebook

banner image

लक्ष्य कैसे हासिल करे - जीवन में

लक्ष्य कैसे हासिल करे - जीवन मेंहर किसी को जिंदगी से बहुत कुछ चाहिए लेकिन क्या आप उसे पाने के लिए उचित प्रयास कर रहें है यदि नहीं तो आज से शुरु करें। जीवन से सबको बड़ी उम्मीदें होती हैं। लक्ष्य पाने के लिए हर कोई दौड़ रहा है अपने सपनों के पीछे। उछल कर छू लेना चाहता है आकाश। लक्ष्य पर पहूंचने की ख्वाहिश हर किसी के मन में पलती है। लेकिन सपने यूंही ही पूरे नहीं होते। 
लक्ष्य तय करें -
जीवन में लक्ष्य बहुत जरुरी है। लक्ष्य की पहचान के बिना जीवन निरर्थक है। अपने लक्ष्य की पहचान किजिए फिर उसे पाने की कार्ययोजना बनाएं और उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुट जाएं।

खुद पर भरोसा-
लक्ष्य हासिल करने के लिए खुद पर भरोसा जरुरी है। अगर खुद पर है यकीन तो मंजिल दूर नहीं। अगर आपको स्वयं पर विश्वास नहीं हैै तो लोग भी आप पर भरोसा नहीं करेंगे।

महत्वाकांक्षी बनें-
जीवन मे महत्वाकांक्षी होना बहुत जरुरी है। यह अच्छी बात है कि हमें जो मिला है उसमे संतुष्ट रहना चाहिए, लेकिन अपनी आकांक्षाओं को कभी मरने देना नहीं चाहिए। जीवन वही है जिसमें कुछ पाने की चाह है। सफलता की शुरुआत यहीं से होती है।

लगातार मेहनत करें-
रातों-रात आपको लक्ष्य नहीं मिलता इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत होती है। हो सकता है कि आपको इस राह में कई बार असफलताओं का सामना करना पड़े, लेकिन जो थक कर हार गया वो रेस से बाहर गया। हार मानकर बैठ जाना समस्या का हल नहीं है। अपनी गलतियो से सीखें और एक बार फिर कोशिश कऱे। याद रखे कि अनुभव सबसे बड़ा शिक्षक है।

मेहनत का विकल्प नहीं-
सोचना जरुरी है लेकिन सोचने से कुछ नहीं होता। उद्यम में ही कार्यों की सिद्धि होती है मन की इच्छा से नहीं। कई बार यह जतन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के हो सकते हैं। बिना घबराए सही दिशा में मेहनत करते रहिए सफलता जरुर मिलेगी।

लक्ष्य से भटकें नहीं-
लक्ष्य भी तय कर लिया और उसके लिए मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन कामयाबी नहीं मिल रहीं। यही वक्त होता है कि जब साधारण लोग पीछे हट जाते हैं। और अपने लक्ष्य में बदलाव कर लेते है। लेकिन चैंपियन यहीं से नई शुरुआत करतें है। वे लक्ष्य नहीं बदलते लक्ष्य तक पहुंचने के तरीके पर विचार जरुर करते हैं। रचनात्मक सोच आपको उबने नहीं देगी।

असफलता से डरे नहीं -
कामयाबी की राह में नाकामयाबी महज एक पड़ाव है। सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू है। असफलता के बाद क्रोध और तनाव में डूबना सही नहीं है। जरुरत है असफलता के कारणों की विवेचना करने की। अकेले बैठ कर सोचें कि गलती कहां हुई? हुई जिसके कारण असफल हुए।

काम को खत्म करें-
किसी भी काम को अधूरा छोड़कर दूसरा काम हाथ में न लें। जब एक काम पूरा हो जाए तभी दूसरे की ओर रुख करें। काम को केवल खत्म करने की न सोचें उसमें हर बार सर्वश्रेष्ठ देना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए।

खुद को दें बधाई-
आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता कि आपने लक्ष्य को पाने के लिए कितनी मेहनत की है। इसलिए अपनी सफलता के लिए सबसे पहले खुद को बधाई दें। खुद को प्रोत्साहित और आगे के लक्ष्य के लिए प्रेेरित करने के लिए यह बहुत जरुरी है। इससे आपको जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा मिलगी है।

सब परफेक्ट नहीं-
हर इंसान में कोई न कोई कमी होती ही है। कोई भी परफेक्ट नहीं होता। लेकिन जो व्यक्ति अपनी कमजोरियों को जान लेता है, वह उसमें सुधार कर आगे बढ़ जाता है।
लक्ष्य कैसे हासिल करे - जीवन में लक्ष्य कैसे हासिल करे - जीवन में Reviewed by Lancers on July 02, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.